Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्रामीणों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर गिरफ्तारी करने के मामले में एसडीएम से मिले विधायक रवि बहादुर
  • हरिद्वार

ग्रामीणों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर गिरफ्तारी करने के मामले में एसडीएम से मिले विधायक रवि बहादुर

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  ग्राम गाजा माजरा में शमशान घाट निर्माण कार्य मामले में ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तार करने पर विधायक रवि बहादुर ने एसडीएम से वार्ता की।   ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व विधायक रवि बहादुर ने शमशान घाट की भूमि पर छतरी निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ शुभारंभ किया था। दूसरे पक्ष ने इसमें आपत्ति जताते हुए प्रशासन से शिकायत दर्ज कर दी। जबकि उक्त भूमि प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आवंटित की गई। मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवा दिया। जिससे ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने भगवानपुर तहसील में एसडीएम का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों की एसडीएम के साथ धक्का मुक्की भी हुई। जिस आरोप में एसडीएम ने ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को विधायक रवि बहादुर ने पहले भगवानपुर थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह से वार्ता कर मुकदमे की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों के साथ एसडीएम वैभव गुप्ता के कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले का संज्ञान लिया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि प्रशासन ने ही ग्रामीणों को शमशान घाट के लिए भूमि आवंटित की और अब उस पर कार्य से रोका जा रहा है। कार्य रोके जाने से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। जिसके कारण इस प्रकार के हालात पैदा हुए। इस अवसर पर विधायक के साथ उस्मान अली रावत, सरफराज रावत, आदेश कटारिया, वसीम अहमद, मो.ताहिर, राव साउद अली, माहरूफ कुरेशी, राव फसाहत, अफजल अली, शरीक, मुशर्रफ गौड़, बुंदू प्रधान, दिलशाद, अय्यूब चौधरी, इसरार, मोमिन, जोनी राजौर, मो.अफसर आदि ग्रामीण शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेंहदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, सफेद बाल होंगे नैचुरली काले
Next: तीन सौ ग्राम चरस सहित एक दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.