Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुलाम नबी आजाद का डीएनए हुआ मोदी-फाइड : जयराम रमेश
  • राष्ट्रीय

गुलाम नबी आजाद का डीएनए हुआ मोदी-फाइड : जयराम रमेश

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। गुलाम माबी आजाद के राहुल गांधी और उनकी मंडली पर हमले के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है और आजाद के डीएनए पर सवाल उठाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा, एक व्यक्ति जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने सबसे बड़ा सम्मान दिया, उन्होंने अपने शातिर व्यक्तिगत हमलों से धोखा दिया है, जो उनके असली चरित्र को प्रकट करता है। जीएनए (गुलाम नबी आजाद) का डीएनए मोदी-फाइड हो गया है।
इससे पहले दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।
शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, जयराम ने कहा था, हमने कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद का पत्र पढ़ा है, जो मीडिया को जारी किया गया है।
यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरी पार्टी संगठन महंगाई, बेरोजगारी और ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर भाजपा से लड़ रही है और जब 4 सितंबर को नई दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल रैली और 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के लिए अंतिम तैयारी की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की मूल सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
आजाद ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके कुछ वफादारों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी और उनकी मंडली की आलोचना की और पूरी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को एक मजाक और दिखावा बताया। उन्होंने जी-23 नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को पत्र लिखे जाने के बाद सीडब्ल्यूसी सदस्यों पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्थान में विशाखापट्टनम से 3 करोड़ कीमत का 1205 किलो गांजा लाते 3 तस्कर गिरफ्तार
Next: हिस्सेदारी अधिग्रहण को लेकर अडानी-एनडीटीवी की खींचतान तेज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.