Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान में विशाखापट्टनम से 3 करोड़ कीमत का 1205 किलो गांजा लाते 3 तस्कर गिरफ्तार
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

राजस्थान में विशाखापट्टनम से 3 करोड़ कीमत का 1205 किलो गांजा लाते 3 तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान पुलिस की सीआईडी सीबी जयपुर की टीम ने चित्तौडग़ढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में बीती रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से विशाखापट्टनम से ट्रक कन्टेनर में तस्करी कर लाया जा रहा 1205 किलो गांजा बरामद करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार करवाया है। प्लास्टिक की 364 थैलियों में भरकर गांजा ला रहे तस्कर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले और हरियाणा में स्थानीय तस्करों को इसे सप्लाई करने वाले थे। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। डाक पार्सल लिखे कंटेनर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी।

एडीजी क्राइम डॉ रविप्रकाश मेहरडा ने बताया कि तस्कर राजू पुरी गोस्वामी पुत्र कैलाश पुरी निवासी वार्ड नंबर 3 भगवानपुरा थाना मांडल जिला भीलवाड़ा, जितेंद्र पुरोहित पुत्र मदनलाल (23) निवासी दादा थाना सायला जिला जालौर एवं प्रहलादराय सोनी पुत्र राजमल (54) निवासी सुनारों का मोहल्ला भगवानपुरा थाना मांडल जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों की हर गतिविधियों पर सीआईडी सीबी की टीम पिछले दो-तीन महीनों से नजर रख रही थी। इसी दौरान बुधवार को विशाखापट्टनम से भीलवाड़ा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के इनपुट मिले।

आसूचना से प्राप्त इनपुट पर सीआईडी क्राइम ब्रांच स्पेशल टीम प्रभारी डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा एवं कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह, सोहन देव व करणी सिंह की एक टीम गठित कर बुधवार शाम चित्तौडग़ढ़ की ओर रवाना की गई। टीम को सूचना मिली कि गुरुवार को तस्कर बन्द बॉडी कन्टेनर में गांजा तस्करी कर सांवरियाजी से भादसोड़ा होकर कपासन की ओर आ रहे हैं।

कपासन थाना क्षेत्र में नाकाबंदी में पकडा ट्रक कंटेनर
एडीजी क्राइम ने बताया कि सीआईडी सीबी की टीम ने इस सूचना पर बीती रात को थानाधिकारी कपासन फूलचंद के सहयोग से थाना क्षेत्र के रोलिया कॉलपुरा रोड पर स्वामी विवेकानंद राजकीय स्कूल के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रुकवाया गया। चालक सीट पर बैठे राजू पुरी और बगल में बैठे जितेंद्र पुरोहित और प्रहलादराय सोनी से पूछताछ की तो वे घबरा गये। सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने कंटेनर में प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों की आड़ में विशाखापट्टनम से गांजा तस्करी कर लाना बताया।

364 प्लास्टिक की थैलियों से जब्त किया 1205 किलो गांजा
रात होने एवं अंधेरा होने से तीनों अभियुक्तों को डिटेन कर कंटेनर को थाना परिसर लाया गया जहां तलाशी ली गई आरोपियों के पास तीन कीपैड मोबाइल, 2 एंड्राइड मोबाइल कुल 900 रुपये एवं कंटेनर में प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों के बीच और आगे की तरफ छुपा कर 364 प्लास्टिक की थैलियों में भरा 1205 किलो 600 ग्राम गांजा मय बारदाना मिला।

भीलवाड़ा और हरियाणा में सप्लाई होना था गांजा
अवैध मादक पदार्थ गांजा से भरे ट्रक कंटेनर को जप्त कर तीनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कपासन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अग्रिम अनुसंधान के लिए प्रकरण गंगधार पुलिस को सौंपा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ट्रक कंटेनर में तस्कर राजू पुरी और प्रह्लाद राय सोनी का माल था। इसकी सप्लाई भीलवाड़ा और हरियाणा में की जानी थी। इन दोनों तस्करों के विरुद्ध पूर्व में भी गांजा तस्करी के प्रकरण दर्ज हुए है।

2 महीनों से सीआईडी सीबी के रडार पर था ट्रक चालक
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत एवं हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा की अहम भूमिका रही है। ट्रक चालक राजू पुरी जब कभी कंटेनर में माल लेकर विशाखापट्टनम जाता, लौटते समय वहां से गांजा की तस्करी किया करता था। इस जानकारी पर दोनों पुलिसकर्मी उस पर नजर पिछले 2 महीनों से नजर बनाए हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ों पर ड्रैगन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, भारत का ‘जोरावर’ करेगा चीन के दांत खट्टे
Next: गुलाम नबी आजाद का डीएनए हुआ मोदी-फाइड : जयराम रमेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.