Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चलते लोडर से गिरने से नेपाली युवक की मौत
  • देहरादून

चलते लोडर से गिरने से नेपाली युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता से विकासनगर की ओर जा रहे लोडर में सवार नेपाली युवक की चलते लोडर से गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।शव को मोर्च्यूरी में रख दिया है। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे एक लोडर सवारियों को लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। सैंज गांव के समीप चलते लोडर की खिड़की खुल जाने से उसके पास बैठा नव बहादुर( 35) पुत्र प्रजा बहादुर एकाएक सड़क पर गिर गया। इस हादसे में नवबहादुर के सिर से लेकर पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। लोडर में सवार लोगों सूचना पर मौके पर पहुंची 108 सेवा से नव बहादुर को सीएचसी साहिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी साहिया डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर चोटों के कारण नव बहादुर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पंचनामा करने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गयी है। शव को विकासनगर स्थित डॉक्टरगंज की मोर्च्यूरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। जौनसार बावर में इन दिनों सेब की तुड़ाई हो रही है। नेपाली मजदूर सेब तुड़ान के बाद वापस घर लौट रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकासनगर यमुनोत्री हाईवे, कालसी चकराता राज्य मार्ग सहित जौनसार बावर के 22 मार्ग बंद रहे
Next: 2015 में हुई पुलिस दारोगा भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.