Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो दिन पूर्व लापता किशोर गोला नदी में बहा
  • ऊधम सिंह नगर

दो दिन पूर्व लापता किशोर गोला नदी में बहा

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। दो दिन पूर्व घर से लापता हुए अजय की गौला नदी में बहने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार अजय अपने तीन दोस्तों के साथ किच्छा डैम में नहाने गया था। दोस्तों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नहाने के दौरान अजय गौला नदी के तेज बहाव में बह गया। इस घटना के बाद वह घबरा गए और उन्होंने घर आकर चुप्पी साध ली। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने सीओ से मिलकर अजय को ढूंढने की मांग की है। मंगलवार को अजय श्रीवास्तव उर्फ हेमंत (17) पुत्र शंकर लाल निवासी ट्रक यूनियन वाली गली वार्ड-7 किच्छा घर से लापता हो गया था। अजय की काफी खोजबीन करने के बाद शंकर लाल ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को शंकरलाल की जानकारी में आया कि मंगलवार को अजय अपने तीन दोस्तों के साथ गौला नदी पर बने किच्छा डैम में नहाने गया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों किशोरों को अपनी अभिरक्षा में लेकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार बच्चों ने बताया कि अजय नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया। इससे वह तीनों घबरा गये। उन्होंने घर आकर किसी से भी घटना का जिक्र नहीं किया। अजय के डूबने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष विवेक सक्सेना, वार्ड सभासद शोभत शर्मा ने वार्डवासियों के साथ कोतवाली पहुंच कर सीओ ओमप्रकाश शर्मा से मुलाकात की। किशोर की खोजबीन की मांग की। सीओ ने बताया कि अजय की तलाश करने के लिए एनडीआएफ, एसडीआरएफ की टीमें बनाई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चालक को बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल
Next: सिरौली में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.