Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनजीओ मालिक की हैवानियत, महिला का करवाया गैंगरेप, वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर
  • राष्ट्रीय

एनजीओ मालिक की हैवानियत, महिला का करवाया गैंगरेप, वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने एक गैर सरकारी संगठन के मालिक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक 25 वर्षीय महिला को जबरन देह व्यापार में धकेलने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान राजाजीनगर निवासी 36 वर्षीय के. लक्ष्मी उर्फ संगीतप्रिय उर्फ मंजुला, कोलार के पास मलूर निवासी ब्रह्मेंद्र रावण (26) और शेषाद्रिपुरम में एक लॉज के मालिक संतोषकुमार (45) के रूप में हुई है।
आरोपी ‘नव भारत’ नाम से एक एनजीओ चलाता है। पीडि़ता का परिचय कुछ दिन पहले हुआ था। आरोपी ने उसे नौकरी देने का वादा किया और उसे शिवानंद सर्कल के एक लॉज में ले गया और बंद कर दिया। देह व्यापार में शामिल होने के लिए पीडि़ता को जबरन प्रताडि़त किया जाता था, पीटा जाता था। हालांकि, पीडि़ता किसी तरह अपने दोस्त से संपर्क करने में सफल रही और उसने अपनी आपबीती बताई।
पुलिस ने लॉज में छापेमारी की और बाद में महिला को छुड़ा लिया। पीडि़ता ने खुलासा किया कि आरोपी द्वारा लॉज भेजे गए लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि वे उन लोगों को भी गिरफ्तार करेंगे जिन्होंने महिला से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी : दुधवा में तेंदुए के हमले में 8 साल की बच्ची की मौत
Next: अजब-गज़ब : 500 रुपए दिहाड़ी मजदूर को इनकम टैक्स ने भेजा 37.50 लाख का आयकर नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.