Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम आवास योजना में बैंकों से सब्सिडी मिलनी बंद
  • देहरादून

पीएम आवास योजना में बैंकों से सब्सिडी मिलनी बंद

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

देहरादून। घर बनाने, फ्लैट खरीदने पर केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास योजना के तहत बैंकों के माध्यम से दी जाने वाली सब्सिडी अब नहीं मिलेगी। केंद्र की ओर से इसको लेकर पूरे प्रदेश को एडवाइजरी भेज दी गई है। लिहाजा, उन लोगों को झटका लगा है, जिन्होंने आवेदन किए थे। मार्च से पहले आवेदन करने वालों को ही अब सब्सिडी मिल पाएगी।
इस योजना के तहत विभिन्न आय वर्ग के लोगों को सब्सिडी मिल रही थी। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उम्मीद लगाए बैठे थे। अफसरों के मुताबिक, जिन लोगों का अपना घर नहीं है। उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से मकान बनाने और फ्लैट खरीदने के लिए बैंकों से सब्सिडी दी जा रही थी।
पात्र लाभार्थियों को दो लाख 30 हजार से दो लाख 67 हजार तक की सब्सिडी मिल रही थी। बीते साल मार्च 2021 में केंद्र सरकार ने एमआईजी वन, एमआईजी 2 को सब्सिडी देनी बंद कर दी थी। इस साल मार्च 2022 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों को सुविधानुसार निजी बिल्डर से फ्लैट खरीदने, घर लेने, स्वत: निर्माण के लिए लोन पर मिल रही सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है। एलआईजी श्रेणी के लोगों को भी अब सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा है।
सब्सिडी का लाभ मिलना बंद होने की जानकारी के अभाव में लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। लोग सरकार से सब्सिडी जारी रखने की मांग कर रहे हैं।

निर्धन वर्ग को छूट जारी: इस योजना के तहत निर्धन वर्ग के लोगों को जो आवास उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, उन पर छूट जारी रहेगी। इन आवासों पर डेढ़ लाख केंद्र और एक लाख की सब्सिडी राज्य दे रहा है।

ये हैं श्रेणियां
ईडब्ल्यूएस श्रेणी: इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (सालाना तीन लाख रुपये आय वर्ग)
एलआईजी: लोअर इनकम ग्रुप (सालाना 6 लाख रुपये आय वर्ग)
एमआईजी वन: मिडल इनकम ग्रुप (छह लाख रुपये से 12 लाख रुपये सालाना आय वर्ग)
एमआईजी टू: मिडल इनकम ग्रुप (12 लाख से लेकर 18 लाख रुपये सालाना आर्य वर्ग)

अब फ्लैटों की खरीद पर भी पड़ सकता है असर
विभिन्न आय वर्ग में सब्सिडी का लाभ मिलने के कारण लोग खासतौर पर फ्लैट खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे थे। एमडीडीए के साथ ही प्राइवेट बिल्डरों के फ्लैटों को खरीदने में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। लेकिन, अब सब्सिडी बंद होने से खरीद पर इसका असर संभव है।
केंद्र से पहले विभिन्न आय वर्गों के लोगों को बैंकों के जरिये लोन पर सब्सिडी दी जा रही थी। इसका लाभ 31 मार्च के बाद से मिलना बंद हो गया है। सरकार की ओर से इस बारे में नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। -राजीव पांडे, उप निदेशक शहरी विकास

बैंकों के माध्यम से सब्सिडी इस साल 31 मार्च तक मिल रही थी। फिलहाल नहीं मिल रही। केंद्र सरकार की ओर से जो भी गाइडलाइन होगी, उसके मुताबिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।  -कुलबीर पांगती, लीड बैंक मैनेजर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में निशुल्क भोजन की व्यवस्था
Next: राशिफल 21 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.