Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक मदन कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी ने किया मेनहोल क्लीनिंग रोबोट का उद्घाटन
  • हरिद्वार

विधायक मदन कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी ने किया मेनहोल क्लीनिंग रोबोट का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने शनिवार को आर्यनगर चौक पर ओएनजीसी के सीएसआर मद से प्राप्त सीवर लाइन की सफाई करने हेतु 32 लाख की लागत से निर्मित बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट का पूजा-अर्चना के बाद उद्घाटन किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट का उल्लेख करते हुये बताया कि मेन होल के बाधित होने पर सफाई करने वाले कर्मचारी को मेन होल के अन्दर जाना पड़ता था। इससे कई बार दुर्घटना होने का भी भय रहता था। उन्होंने कहा कि अब मेन होल की सफाई आदि का कार्य हरिद्वार में उच्च स्तर की तकनीक के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को ओएनजीसी के सीएसआर मद से नई तकनीक वाली मशीन- बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट प्राप्त हुई है। जिसे सीवर आदि का कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था जल संस्थान को विधिवत रूप से सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ओएनजीसी को धन्यवाद देते हुये बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट के बारे में बताया कि इस मशीन को ऑटोमेटिक एवं मैनुअली दोनों ही प्रकार से आपरेट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी मेनहोल के अंदर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसमें स्थापित मॉनिटर के माध्यम से मेन होल के अन्दर की सारी गतिविधियां पता लग जायेगी तथा मशीन को कमाण्ड देकर मेन होल के अन्दर की सफाई आदि का कार्य किया जायेगा। देश में इस रोबोट की अच्छी पहल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ शहरों के नगर निगमों द्वारा इस रोबोट के माध्यम से मेनहोल की सफाई का कार्य किया जा रहा है, उसी से हमने फीडबैक या प्रेरणा ली है, जिसे देखते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की पहल पर हरिद्वार में भी इसे स्थापित किया जा रहा है तथा रोबोट की मेनहोल आदि में कार्य करने की सफलता को देखने के बाद भविष्य में आवश्यकतानुसार और मशीनें स्थापित की जायेंगी तथा इस मशीन के संचालन के लिये कार्यदायी संस्था जल संस्थान के कार्मिकों को रोबोट निर्माता कम्पनी-जेनरोबोटिक्स की एजेंसी प्रशिक्षण भी देगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान अजय कुमार, पार्षद रेनू अरोड़ा, सपना शर्मा, पिंकी चौधरी, राजेन्द्र कटारिया, राजकुमार अरोड़ा, नेपाल सिंह, सचिन बेनीवाल, बाबर खान, एडवोकेट राजकुमार, सुनील गुड्डू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राठौर, तरूण नैय्यर, बाबर खान, हारून खान, विदित शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा एजेंसी के इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम पर गलत कार्रवाई का आरोप
Next: युवक को गोली मारकर बदमाशों ने बाईक लूटी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.