Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा खतरे के निशान से ऊपर, 30 गावों में रेड एलर्ट
  • हरिद्वार

गंगा खतरे के निशान से ऊपर, 30 गावों में रेड एलर्ट

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

रुड़की। शुक्रवार रात गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इससे चौकन्ने हुए प्रशासन बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील गांवों में रात को ही हाई एलर्ट घोषित कर राहत और बचाव कार्यों की तैयारी शुरू कर दी। एसडीआरएफ की एक टीम भी लक्सर बुला ली गई। पहाड़ों पर भारी बरसात हो रही है। ऊपर से, मौसम विभाग और बारिश की संभावना जता रहा है। हरिद्वार में बारिश कम होने के बाद भी शुक्रवार देर शाम गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। रात 12 बजे तक जलस्तर खतरे के निशान 294 मीटर से आधा मीटर ऊपर पहुंचा, तो प्रशासन सतर्क हो गया। खतरे की आशंका देख तहसील प्रशासन ने गंगा और सोलानी के आसपास के तीस से अधिक गांवों में रेड एलर्ट घोषित कर दिया, साथ ही राहत और बचाव कार्यों की तैयारी भी शुरू कर दी। लक्सर के भिक्कमपुर, बालावाली, गोवर्धनपुर व बालावाली में बनी बाढ़ चौकियों को सतर्क करने के बाद भिक्कमपुर, गोवर्धनपुर, रायसी, खानपुर व बालावाली के सरकारी स्कूलों के भवन के ताले भी प्रशासन ने खुलवा दिए, ताकि आपदा आने पर संवेदलशील गांवों के लोगों को सुरक्षा के लिए वहां विस्थपित किया जा सके। प्रशासन के साथ ही पुलिस भी गांवों में जाकर लोगों को अगले 48 घटे तक गंगा या सोलानी नदी के आसपास न जाने की हिदायत दे रही है। हालांकि, प्रशासन अब गंगा के जलस्तर में कमी बता रहा है, फिर भी जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर है। एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने बताया कि गंगा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे आ गया है। बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी तैयारी की जा चुकी है। बताया कि आपात स्थिति के मद्देनजर एसडीआरएफ की एक टुकड़ी भी लक्सर बुला ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में आईआईटी कर्मचारी लापता
Next: प्रतिबंधित माँस के साथ महिला गिरफ्तार, तीन फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.