Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोपेश्वर पुलिस लाइन में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • चमोली

गोपेश्वर पुलिस लाइन में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

चमोली। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पुलिस लाइन गोपेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भब्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन जिला जज नरेन्द्र दत्त पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में श्रीकृष्ण भक्ति और मां नन्दा पर आधारित शानदार भक्ति मय एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । पुलिस परिवार के बाल कलाकारों द्वारा कुमाऊं/ गढ़वाली पंजाबी लोकनृत्य, सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर लोकगायक दर्शन फर्स्वाण,अनीशा रांगड़ व अंजली खरे की विभिन्न प्रस्तुतियों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। गोपीनाथ कला मंच द्वारा नशा मुक्त समाज पर नुक्कड नाटक के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति कर नशा न करने हेतु सभी को जागरुक किया गया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि जिला जज नरेन्द्र दत्त ने जन्माष्टमी के पर्व पर शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या और श्री कृष्ण पूजन में सबका स्वागत किया। जनपद चमोली पुलिस के सभी थानों,फायर स्टेशन एवं पुलिस लाईन के द्वारा अपनी-अपनी झांकियां प्रस्तुत की गयी, जिनको देखने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में लोगों का तांता लगा रहा। सभी थानों द्वारा काफी सुंदर झांकियां तैयार की गयी थी जिसकी अधिकारियों व जनता द्वारा काफी सराहना की गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार थाना गोपेश्वर,द्वितीय थाना कर्णप्रयाग,तृतीय पुरुस्कार थाना जोशीमठ व सांत्वना पुरुस्कार फायर स्टेशन गोपेश्वर को प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी सी एम ओ राजीव शर्मा , सर्वेश कुमार दुबे(प्रभागीय वनाधिकारी) व उमा रावत (एसीएमओ) आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 अगस्त
Next: श्रीराम सेना ने किया दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.