Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गुलदार और दो शावकों ने किया युवक पर हमले का प्रयास
  • ऊधम सिंह नगर

गुलदार और दो शावकों ने किया युवक पर हमले का प्रयास

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

काशीपुर। गांव महेशपुरा में एक गुलदार और दो शावकों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने का प्रयास करने की घटना सामने आई है। जिसके चलते गांव में दहशत का माहौल है। हमले से बचकर गांव पहुंचे युवक ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदारों को वहां से भगा दिया। महेशपुरा निवासी चंद्रपाल सैनी बीती गुरुवार को देर शाम यूपी बॉर्डर स्थित नन्हे के मझरे से मैंथे की पौध लेकर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में खड़े एक बड़े गुलदार और दो छोटे गुलदारों ने उस पर हमले का प्रयास किया। हमला होता देख चंद्रपाल सैनी ने अपनी बाइक वहीं पर ही छोड़ दी और आबादी की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और शोर मचाकर गुलदारों को वहां से भगाया। चंद्रपाल ने बताया वह मैंथे की पौध लेने के लिए गांव नन्हे के मझरे में गया था। शाम को वह अपनी बाइक से पौधे वापस अपने गांव आ रहा था। तभी एक स्टोन क्रशर के पास रास्ते मे 3 गुलदार उसके सामने आ गए। इधर, महेशपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने की खबरें आए दिन मिल रही हैं। बीते दिनों नगर के बीचों बीच स्थित भौना कॉलोनी में लैपर्ड कैट के हमले में महिला घायल हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
Next: किशोरी का अपहरणकर्ता और दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.