Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पहुँची सीबीआई टीम
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पहुँची सीबीआई टीम

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीबीआई आई है उनका स्वागत है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं और लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं लेकिन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। दिल्ली की चर्चित शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई एक्शन में आ गई है। सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की और इतना ही नहीं सीबीआई ने पूर्व एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर छापेमारी की तो वही सीबीआई की कार्रवाई पिछले 5 घंटे से जारी है।सीबीआई की ये कार्रवाई दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर है। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया था। इस रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। दरअसल, दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है। गोपी कृष्णना के अलावा तीन और अफसरों के यहां छापेमारी की गई है। गोपी कृष्णना पूर्व एक्साइज कमिश्नर हैं, उन्होंने ही इस ‘विवादित’ नीति को बनाया और लागू किया और इतना ही नहीं वे उन 11 अफसरों में भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ दिल्ली एलजी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में कारपेंटर लापता
Next: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.