Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में अब टोमेटो फ्लू की दस्तक, अब तक 80 से अधिक बच्चे आए चपेट में
  • राष्ट्रीय

देश में अब टोमेटो फ्लू की दस्तक, अब तक 80 से अधिक बच्चे आए चपेट में

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली(RNS): कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स वायरस के बाद अब टोमेटो फ्लू का खतरा बढ़ गया है। भारत में टोमेटो फ्लू के 80 संभावित मामले देखने को मिले हैं, जहां बच्चों के शरीर पर दर्दनाक फफोले बन गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोमैटो फ्लू का नाम पूरे शरीर में होने वाले लाल और दर्दनाक फफोले के आधार पर पड़ा है, जो धीरे-धीरे बड़ा होकर टमाटर के आकार का हो जाता है। टोमैटो फ्लू होने पर त्वचा पर चकत्ते भी दिखाई देते हैं, जिससे मरीजों को त्वचा में जलन की शिकायत रहती है।

इस बीमारी में थकान, मितली, उल्टी, दस्त, बुखार, पानी की कमी, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द और सामान्य इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। डॉक्टरों ने चकत्तों के फफोले की तुलना मंकीपॉक्स से और बुखार के लक्षणों की तुलना डेंगू, चिकनगुनिया और हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से की है। शोधकर्ता अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह लक्षण किन वजहों से शरीर पर दिखाई पड़ते हैं।

अब तक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने 2022 के मई और जुलाई के बीच 82 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से सभी मरीज 5 साल से कम उम्र के हैं। टोमेटो फ्लू का सबसे पहला मामला केरल के कोल्लम जिले में देखा गया था, जिसके बाद यह पूरे क्षेत्र में फैल गया। टोमेटो फ्लू को लेकर अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है कि यह बीमारी गंभीर या जानलेवा है और बच्चों का इलाज सामान्य उपचार – पैरासिटामोल, आराम और बहुत सारे तरल पदार्थों से किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार लक्षण दिखने पर बच्चों को सात दिनों तक क्वारंटीन कर देना चाहिए। यह फ्लू वयस्कों को भी संक्रमित कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में पर्यावरण मित्रों ने अनदेखी पर जताया आक्रोश
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में कारपेंटर लापता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.