Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में हुआ लाइफस्टाइल क्लीनिक का शुभारंभ, कैथ लैब का भी शिलान्यास
  • देहरादून

दून अस्पताल में हुआ लाइफस्टाइल क्लीनिक का शुभारंभ, कैथ लैब का भी शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

देहरादून। दून अस्पताल के डॉक्टर लोगों की बिगड़ी जीवनशैली का इलाज कर उसे सुधारने में मदद करेंगे। शारीरिक श्रम के अभाव, गलत खानपान, देर रात तक जागना, धूमपान और शराब आदि के सेवन से होने वाले हाईपरटेंशन, मधुमेह, मोटापा, कोलेस्ट्राल का बढऩा और विभिन्न गैर-सचारी रोगों में इजाफा होने से प्रबन्धन ने यह पहल की है। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में अब लाइफस्टाइल क्लीनिक संचालित किया जाएगा। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ। धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, डीजी डॉ। आशीष श्रीवास्तव, एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर हेमचंद्र पांडे, प्राचार्य डॉ। आशुतोष स्याना ने इसका शुभारंभ किया। वहीं दिल के मरीजों के लिए बेहतर इलाज को कैथलैब का भी शिलान्यास किया गया। कैथ लैब को नौ नवंबर तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। लैब के शुरू होने से मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा मिलेगी। प्राचार्य डॉ। आशुतोष सयाना ने बताया कि लाइफ स्टाइल क्लीनिक का मकसद रोग प्रबंधन के साथ-साथ लोग को प्रिवेंटिव हेल्थ की ओर प्रेरित करना है। लाइफ स्टाइल क्लिनिक का संचालन ओपीडी के द्वितीय तल पर पीएमआर (फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन) विभाग के साथ किया गया है। पीएमआर के इंचार्ज डॉ। अभिषेक चौधरी इसकी व्यवस्था देखेंगे। जनरल मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, न्यूट्रीशियन और पीएमआर विभाग के चिकित्सक व स्टाफ इसमें अपनी सेवा देंगे। कम्युनिटी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डा। दीनदयाल वर्मा व डायटीशियन रिचा कुकरेती इसमे अपना योगदान देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेड लाइट जंप करने पर रोका तो बाइक सवार ने की ट्रैफिक सिपाही से मारपीट
Next: राज्यपाल ने किया शहीदों पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.