Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका: विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा भाजपा में शामिल
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका: विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा भाजपा में शामिल

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

शिमला। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बुधवार को कांगड़ा से कांग्रेस के विधायक पवन काजल और नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। दोनों कांग्रेस विधायकों ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस के नहले पर दहला फेंका है। पिछले माह ही भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे खीमी राम ने कांग्रेस का हाथ थामा था। बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लखविंद्र राणा और पवन काजल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल भी मौजूद रहे।
यह मालूम रहे कि पवन काजल भाजपा में जिला परिषद के रास्ते आए, लेकिन भाजपा से टिकट न मिलने पर वह 2012 में कांगड़ा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कर लिया था। वर्ष 2017 में वह दोबारा कांग्रेस के टिकट से विधानसभा चुनाव जीते। वहीं, नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा के खिलाफ पिछली बार वीरभद्र परिवार के करीबी रहे हरदीप सिंह बावा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। राणा को कांग्रेस ने टिकट दिया तो इंटक के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह बागी हो गए थे। इससे पिछले पांच साल में कांग्रेस के अंदर राणा और बावा में खासा टकराव रहा।

दोनों विधायक पार्टी की सदस्यता से निष्कासित
उधर, भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता से छह-छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद लिया गया है और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दोनों विधायकों पर कार्रवाई की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भक्तिमय रहा नौबारा घी संक्रांति मेला
Next: डीडीए की कार्रवाई से कांग्रेसी नाराज, धरने की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.