Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्यधाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
  • देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्यधाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 17/08/2022
rns featured image new

सैन्य धाम निर्माण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं -गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून के कालीदास मार्ग स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से देहरादून के गुनियालगांव में बनने जा रहे सैन्यधाम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। बैठक में मंत्री जोशी ने सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था के आधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि सैन्यधाम के निर्माण कार्य दिन-रात किए जाए और मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जाए, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आए। मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्य धाम राज्य सरकार का महत्पूर्ण प्रोजेक्ट है जिसकी रिपोर्टिंग भारत सरकार को भी की जा रही है।   सैन्यधाम वीरभूमि उत्तराखंड की संवेदनाओं से सीधा जुड़ा है।इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दास्त नही की जायेगी। मंत्री जोशी ने सैन्य धाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोशी ने संबंधित विभागों को बेहतर आपसी समन्वय कर सभी अधिकारियों को पहुंच मार्ग और भूमि से संबंधित समस्त मामलों पर त्वरित समाधान निकालने हेतु भी निर्देशित किया है। इसके अलावा बैठक में अक्टूबर माह देहरादून में आयोजित होने वाला कार्यक्रम जिसमे सेना के सभी सीनियर अधिकारियों एवं सैनिक संगठनों पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के भी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र चौधरी, ज़िलाधिकारी सोनिका, अपर सचिव डीएस धर्मशगतू, निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल बीएस रावत सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने लॉन्च की अग्निपथ योजना, 19 अगस्त को कोटद्वार में भर्ती रैली
Next: प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर डीएवी में छात्रों का हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.