Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क किनारे बेहोश मिली युवती
  • देहरादून

सड़क किनारे बेहोश मिली युवती

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
default featured image

विकासनगर। चकराता- त्यूणी मार्ग पर धारना धार के समीप एक युवती बेहोशी की हालत में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया है। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण और चरवाहे घरों से खेत की ओर निकले तो उन्होंने सड़क किनारे एक युवती बेहोशी और लहूलुहान हालत में मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर सब इंस्पेक्टर चकराता निखिल देव चौधरी और राजस्व उपनिरीक्षक जाड़ी देवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। 108 के माध्यम से उन्होंने युवती को सीएचसी चकराता पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे विकासनगर भेजा है। यहां से युवती को देहरादून रेफर किया गया। सब इंस्पेक्टर निखिल देव चौधरी ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। युवती ने स्वयं को विकासनगर क्षेत्र के एक गांव का होना बताया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह लोडर वाहन चलाती है। सोमवार को वह किसी लोडर में त्यूणी की ओर जा रही थी। आरोप लगाया कि लोडर में सवार चालक और अन्य युवक ने उसे चलते वाहन से धक्का देकर फेंक दिया था। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि युवती ने एक वाहन का नम्बर भी दिया है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, महिला के परिजनों से सम्पर्क साधने पर उन्होंने उससे सम्बंध विच्छेद होने की बात कहकर फोन काट दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थानाध्यक्ष पर लगाया प्रधान से अभद्रता करने का आरोप
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.