Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन
  • अल्मोड़ा

पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
default featured image

अल्मोड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति की ऐसे वट वृक्ष थे जिनकी छांव में अनेक नेता आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बड़ा करने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। देश हित में पोखरण परमाणु परीक्षण का महत्वपूर्ण निर्णय देश की सुरक्षा हेतु लिया। अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे विद्वान पुरुष थे जो हर विषय पर अपनी पकड़ रखते थे उनके द्वारा लिखी गई कविताएं आज भी जीवन दर्शन को दर्शाती हैं और मनुष्य को निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। अटल बिहारी वाजपेई आज शरीर से हमारे बीच नहीं है लेकिन वे अपने विचारों से हमारे बीच हर समय रहेंगे। भारतीय राजनीति में पक्ष से विपक्ष तक की राजनीति अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा की गई और हर समाज को साथ लेकर चलने की उनकी कला उन्हें एक अलग राजनीतिज्ञ के रूप में प्रस्तुत करती है। हम सबको अटल जी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य निरंतर करना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, संदीप सिंह भोज, हरीश कनवाल, अजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, दीपक वर्मा आशीष कुमार, किरण पंत, निशा बिष्ट, लीला बोरा, लता पांडे प्रेमा मेर, मीना नेगी, रेखा आर्य, बबीता आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई की एंटी नॉरकोटिक्स सेल ने की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 516 किलो ड्रग्स
Next: सीएम धामी ने किया हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.