Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • थानाध्यक्ष पर लगाया प्रधान से अभद्रता करने का आरोप
  • देहरादून

थानाध्यक्ष पर लगाया प्रधान से अभद्रता करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। ग्राम प्रधान संगठन सहसपुर ने डीजीपी को शिकायती पत्र देकर थानाध्यक्ष सहसपुर पर छरबा के ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता और अपमानित करने का आरोप लगाया है। प्रधान संगठन ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि ग्राम प्रधान बदले की भावना से झूठे आरोप लगा रहे हैं। शिकायती पत्र में प्रधान संगठन ने कहा कि 14 अगस्त की शाम करीब आठ बजे ग्राम प्रधान छरबा आमिर खान अपने ग्राम पंचायत के दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने सहसपुर थाना गये थे। दोनों ही पक्षों ने ग्राम प्रधान को थाने बुलाया। दोनों ही पक्षों के विवाद का संज्ञान लेने के लिए दोनों पक्षों के साथ ग्राम प्रधान वार्ता कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान थानाध्यक्ष सहसपुर अपने स्टाफ रूम से बाहर निकले और ग्राम प्रधान आमिर खान के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। प्रधान संगठन ने डीजीपी से मांग की है कि उक्त मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष सहसपुर को निलंबित किया जाए। शिकायती पत्र सौंपने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह पुंडीर, प्रधान खुश ठाकुर, मीनू क्षेत्री, प्रधान आमिर खान, संदेश कुमार, वीर बहादुर आदि शामिल रहे। वहीं थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौर ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई से ग्राम प्रधान नाखुश हैं। बताया कि ग्राम प्रधान खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पर बदले की भावना से झूठे आरोप लगा रहे हैं। बताया कि दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद में दोनों पक्षों का चालान किया गया था। जिस पर प्रधान थाना आकर मामले को तूल दे रहे थे। जिस पर उन्हें थाने से जाने के लिए कहा गया। कहा कि कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर लीक मामले में आरोपी एलटी शिक्षक निलंबित
Next: सड़क किनारे बेहोश मिली युवती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की दस्तावेजों की सूची
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.