Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बुजुर्ग महिला को मारने की जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने को डीएम को पत्र भेजा
  • पौड़ी

बुजुर्ग महिला को मारने की जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने को डीएम को पत्र भेजा

RNS INDIA NEWS 15/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। तहसील क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में बुजुर्ग महिला को जान से मारने की कोशिश के मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए राजस्व पुलिस ने डीएम को पत्र भेजा है। इस मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी व दो ब‌ेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत बेडगांव में अकेले रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी से बीती 10 अगस्त की रात को एक परिवार के सदस्यों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट की थी। बुजुर्ग गुड्डी देवी के तीन बेटे हैं, जो दिल्ली रहते हैं। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना के बाद बेटे गांव पहुंचे। बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए पहले सीएचसी घंडियाल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी और उसके बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया। बुजुर्ग महिला के बेटे अनिल कुमार ने मामले की शिकायत राजस्व पुलिस से की थी। क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी प्रेम प्रकाश, पत्नी मंजू देवी व उनकी दो बेटियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, लूटपाट, छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है। बताया कि मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दबंगों ने दिनदहाड़े चलाई गोलियां
Next: खांकरा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद से मिले स्थानीय लोग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.