Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहारनपुर में हुई आतंकी नदीम की गिरफ्तारी के बाद दून के खुफिया विभाग की नींद उड़ी
  • देहरादून

सहारनपुर में हुई आतंकी नदीम की गिरफ्तारी के बाद दून के खुफिया विभाग की नींद उड़ी

RNS INDIA NEWS 14/08/2022
rns featured image new

देहरादून। देहरादून का सेलाकुई क्षेत्र आतंकियों व कश्मीरियों का पनाहगार बनता जार रहा क्‍योंकि यहा आसानी से काम मिलने और बिना किसी पूछताछ के रहने के लिए कमरा मिलने के कारण इस पूरे इलाके को आतंक के ये सिपहसालार अपना ठिकाना चुनते हैं। कल सहारनपुर में हुयी आतंकी नदीम की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह से यहां खुफिया विभाग की नींद उड़ी हुयी है उससे एक बात तो साफ हो गयी है कि यहां अभी भी कई ऐसे लोग हैं जिनके तार सीधा सीधा आतंकियों से जुड़े हुए हैं। हालांकि अभी मामला जांच मे हैं।

देहरादून का सेलाकुई क्षेत्र आतंकियों व कश्मीरियों का पनाहगार बनता जा रहा है। शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के जिस आतंकी नदीम को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है वह 2019 में देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में रह चुका है। यहां उसने कुछ समय काम किया और फिर चला गया।
शनिवार को जब नदीम के सहारनपुर में पकड़े जाने की सूचना उत्तराखंड पुलिस को मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों की ओर से टीमें तैयार करके गहनता से जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि नदीम के बड़े भाई इसरार, कादिर और सद्दाम देहरादून के सेलाकुई में परचून की दुकान चलाते हैं और नदीम भी उनके साथ यहां रह चुका है। नदीम की तलाश में सबसे पहले एटीएस ने देहरादून में ही छापेमारी की थी। यहीं से पता चला कि नदीम गांव में है। इसके बाद एटीएस ने उसे दबोच लिया। शनिवार को पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम ने नदीम के भाई इसरार, कादिर व सद्दाम से घंटों पूछताछ की। उसके आसपास और उनसे संपर्क करने वालों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके मोबाइल भी खंगाले व घर की तलाशी भी ली। इससे पहले भी सेलाकुई व प्रेमनगर क्षेत्र में आतंकी व कश्मीरी छात्रों की इस तरह की गतिविधियां सामने आ चुकी है। बताते चलें कि उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर गंगोह थानाक्षेत्र के गांव कुंडा कला निवासी आतंकी नदीम को यूपी एटीएस ने दबोच लिया। नदीम देश में फिदायीन हमला करने की फिराक में था। नदीम आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर वह 15 अगस्त को कोई बड़ी वारदात कर सकता था।

आनलाइन ट्रेनिंग ले रहा था नदीम
एटीएस ने बताया कि नदीम आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद समेत कई आतंकी संगठनों से जुड़ा था। वह वाट्सएप और टेलीग्राम आदि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से आतंकी ट्रेनिंग ले रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज बसों में मारामारी, 11 अतिरिक्त बसें भेजीं
Next: परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.