Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोडवेज बसों में मारामारी, 11 अतिरिक्त बसें भेजीं
  • नैनीताल

रोडवेज बसों में मारामारी, 11 अतिरिक्त बसें भेजीं

RNS INDIA NEWS 14/08/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर घर आए लोगों ने रविवार को वापसी की। ऐसे में हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की काफी भीड़ रही। नैनीताल और दिल्ली रूट के लिए ज्यादा सवारियां होने के चलते रोडवेज प्रबंधन को अतिरिक्त बसें संचालित करनी पड़ीं। 11 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। लेकिन स्थिति यह थी कि बस में सीट पाने के लिए लोग मारामारी करते नजर आए। वहीं स्टाफ की दिक्कत की वजह से बसों की व्यवस्था बनाने में अधिकारियों को दिक्कत भी झेलनी पड़ी। हल्द्वानी स्टेशन के एआरएम एसएस बिष्ट ने बताया कि दिल्ली के लिए काफी दिनों बाद जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। बताया कि सामान्य दिनों में इस रूट पर 12 बसें संचालित की जाती हैं, लेकिन रविवार को 20 बसों का संचालन करना पड़ा। वहीं दिल्ली से वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी रही। इसके अलावा नैनीताल रूट पर भी वीकेंड के चलते भीड़ रही। ऐसे में अन्य रूटों की बसों को रद कर तीन अतिरिक्त बसें नैनीताल के लिए संचालित की गईं। नैनीताल मार्ग पर जाम की स्थिति के चलते बसों को वापसी करने में देरी हुई। ऐसे में यात्रियों को आधे से एक घंटा इंतजार करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो चालकों को बंधक बनाकर नगदी लूटी
Next: सहारनपुर में हुई आतंकी नदीम की गिरफ्तारी के बाद दून के खुफिया विभाग की नींद उड़ी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.