Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 15 बार देखी तेलुगु हॉरर फिल्म अरुंधति, मुक्ति सीन को कॉपी कर लगा ली आग; मौत
  • राष्ट्रीय

15 बार देखी तेलुगु हॉरर फिल्म अरुंधति, मुक्ति सीन को कॉपी कर लगा ली आग; मौत

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने तेलुगु हॉरर फिल्म अरुंधति के एक सीन को कॉपी करने के बाद आत्महत्या कर ली। लडक़े की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रेणुका प्रसाद नाम के इस लडक़े ने अरुंधति फिल्म कम से कम 15 बार देखी थी। लडक़े के परिवार वालों का कहना है कि उसे फिल्मों की लत थी। यही वजह थी कि रेणुका प्रसाद ने कक्षा 11 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि वह कक्षा 10 तक टॉपर रहा था। माता-पिता ने उसे फिल्मों से दूर करने की काफी कोशिश की लेकिन उस पर फिल्मों का जुनून सवार रहा।

उसने हाल ही में अरुंधति फिल्म के आत्मदाह वाले सीन को कॉपी करने की बात कही थी, लेकिन उसके माता-पिता दो दिन पहले तक उससे बात कर समझाने में कामयाब भी रहे। लेकिन बाद में फिर से लडक़ा फिल्मी कैरेक्टर में खो गया। पुलिस के मुताबिक, तेलुगू हॉरर फिल्म ‘अरुंधति’ में ‘मुक्ति’ सीन को कॉपी करने के बाद लडक़े ने आत्मदाह किया। सूत्रों ने कहा, ‘‘जिस तरह फिल्म के मुख्य किरदार को आत्मदाह के बाद मुक्ति मिली, प्रसाद ने भी गांव के बाहरी इलाके में अपने शरीर पर लगभग 20 लीटर पेट्रोल छिडक़कर वही कार्य करने की कोशिश की।’’
कुछ राहगीरों ने आग की लपटों में घिरे युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में युवक को यहां विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। प्रसाद ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने पिता से कहा कि आत्मदाह करने के बाद उसे ‘मुक्ति’ मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति को सांप ने डंसा, खबर सुन पत्नी ने भी तोड़ा दम
Next: पति की मौत के बाद बहू ने बनाया अवैध संबंध, सास ने कर दी हत्या; कटा हुए सिर लेकर थाने पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.