Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूकेएसएसएससी के लीक पेपर से पास हुए 50 से ज्यादा छात्र चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूकेएसएसएससी के लीक पेपर से पास हुए 50 से ज्यादा छात्र चिन्हित

RNS INDIA NEWS 11/08/2022
default featured image

देहरादून। यूकेएसएसएससी के लीक पेपर के जरिए पास होने वाले 50 छात्र से ज्यादा अब तक एसटीएफ ने चिन्हित कर लिए हैं। इन्हें पेपर लीक को लेकर दर्ज केस में आरोपी बनाया जा रहा है। जांच के दौरान यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते साल चार और पांच दिसंबर को हुई परीक्षा में 1.60 लाख छात्र शामिल हुए। इसमें 916 का चयन हुआ। केस में चार्जशीट में 100 से ज्यादा आरोपी बनाए जाने की संभावना है। डीजीपी अशोक कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर केस में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ टीम जांच में पेपर लीक करने वालों के साथ ही लीक पेपर खरीदकर परीक्षा देने वालों की अलग-अलग जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 22 जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से अब तक सरकारी कर्मचारियों समेत और 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें पेपर तैयार कराने वाली आउटसोर्स कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। डीजीपी ने कहा कि अभी इस मामले में जांच जारी है और बहुत सी गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं। संभावना जताई कि सैकड़ों छात्रों ने पेपर में नकल की है। इनमें से अब तक 50 की पहचान की जा चुकी है। इन सभी की परीक्षा को रद्द कराने के लिए आयोग को लिखा जाएगा। इसके बाद सभी को इस मुकदमे में आरोपी बनाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग बेरोजगारों ने बांधी स्वास्थ्य मंत्री को राखी
Next: कॉमरेड अतुल सती के घर के बाहर पुलिस के पहरे की निंदा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.