Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, दूसरा घायल
  • देहरादून

बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, दूसरा घायल

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

देहरादून। चकराता रोड पर आईएमए के गेट संख्या छह के सामने अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल है। उसे उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि बुधवार दोपहर ढाई बजे हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो दो अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवक अचेत पड़े हुए थे। दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां एक बाइक पर सवार अहमद निवासी बाबर खेड़ा, कुंडा, काशीपुर को डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। अहमद दून में पीओपी का काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर दून बुलाया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विपिन कुमार यादव (32) निवासी मोहनपुर, प्रेमनगर घायल है। विपिन बिजली फिटिंग का काम करता है। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संभावना है कि वह किसी बड़े वाहन से टकराए। हादसे के बाद कारण को लेकर पुलिस ने अस्पताल जाकर विपिन से पूछताछ की। इस दौरान वह टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में कुछ नहीं बता पाया। कहा कि इस दौरान उसकी आंखें बंद हो गई थी। उसे हादसे को लेकर कुछ याद नहीं है। विपिन के सिर में चोट लगी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी: लीक पेपर से 164वीं रैंक पाने वाला युवक गिरफ्तार
Next: गर्म पानी से झुलसे बच्चे का सफल उपचार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.