Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा का आयोजन
  • अल्मोड़ा

आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा का आयोजन

RNS INDIA NEWS 09/08/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा का आयोजन हुआ। सम्मान यात्रा नंदा देवी प्रांगण से प्रारंभ हुई जिसका लाला बाजार, कारखाना बाजार, चौक बाजार, थाना बाजार, गांधी पार्क चौघान पाटा में समापन हुआ। स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, जिला अधिकारी की ओर से प्रतिनिधि जिला विकास अधिकारी के एन तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर किया गया। यात्रा के शुभारम्भ में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक शर्मा और अल्मोड़ा के पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान तथा अल्मोड़ा उत्तराखंड संगठन के जनपद अध्यक्ष कमलेश पांडे साथ में रहे। सम्मान यात्रा नंदा देवी प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए थाना बाजार से होकर गांधी पार्क अल्मोड़ा में गांधी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। सम्मान यात्रा में नैनीताल जनपद के संरक्षक सुरेश पांडे, सचिव नरेंद्र, अल्मोड़ा संगठन के सचिव भरत पांडे, संरक्षक ताराचंद साह, गोविंद लाल वर्मा, शिवेंद्र गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष राधा तिवारी, उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांडे, शिव शंकर बोरा, प्रसाद पांडे, किशोर भंडारी, किशन जोशी, विपिन चंद्र जोशी, यशवंत सिंह परिहार, विनोद शर्मा, गिरीश शर्मा, कैलाश वर्मा, विनय पांडे, बरखा पांडे और विनीता पांडे सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा के रीता दुर्गापाल, विमला बोरा, मीना भैसोड़ा, पुष्पा सती, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, जगदीश चंद्र दुर्गापाल और आशीष वर्मा शमिल हुए। कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था अल्मोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह द्वारा की गई थी और फल वितरण विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जौहरी बाजार स्थित गिरीश शर्मा के आवास से सम्मान यात्रा का पुष्प वर्षा की गई। शिशु मंदिर जीवन धाम के बच्चों द्वारा महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस आदि महापुरुषों की झांकी व घोष कार्यक्रम और बैंड द्वारा शोभा बढ़ाई। चंदन बोरा एंड पार्टी द्वारा छोलिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूली बच्चों में जीजीआईसी की बालिकाएं एडम्स इंटर कॉलेज के बालिकाएं, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाएं और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र और अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के छात्र रहे व जीवन धाम शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य पूनम जोशी तथा शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसजनों ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
Next: भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुक्ति की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.