Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रामबन विस्फोट मामले में 2 आतंकी गिरफ्तार; 50 हजार रुपये लेने की बात स्वीकारी, मोबाइल डेटा की हो रही जांच
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

रामबन विस्फोट मामले में 2 आतंकी गिरफ्तार; 50 हजार रुपये लेने की बात स्वीकारी, मोबाइल डेटा की हो रही जांच

RNS INDIA NEWS 08/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)।  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में पुलिस चौकी पर विस्फोट करने के मामले में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वार्ड नंबर 4 के शाह दीन पडियार और महाकुंड के मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है। एसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि दहशतगर्दों ने हमले को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद फारूक ने एक व्यक्ति से 50,000 रुपये लेने की बात स्वीकार की, जिसने उन्हें इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला करने का काम दिया था। उन्होंने बताया कि फारूक को पैसे देने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फारूक के पास से उसके मोबाइल फोन की दो सिम के अलावा तीन अन्य सिम कार्ड भी मिले हैं।

मोबाइल फोन के डेटा को खंगालने का काम जारी
ऑफिसर ने बताया कि पुलिस की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी टीम इन पांच सिम कार्डों और मोबाइल फोन के सभी डेटा को खंगालने का काम कर रही है। दोनों आतंकवादियों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादियों को नकदी मुहैया कराने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

आतंकवाद मुक्त घोषित था यह इलाका
गौरतलब है कि गुल इलाके के इंड गांव स्थित पुलिस चौकी पर दो अगस्त को अज्ञात आतंकवादियों ने विस्फोटक फेंका था, जिसमें दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए थे। इस इलाके में बीते एक दशक में इस तरह की यह पहली घटना थी, जबकि इलाके को आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम का पूर्वानुमान लगाना दुनिया भर में हुआ मुश्किल, आईएमडी डायरेक्टर ने बताई इसकी वजह
Next: अलीबाबा की कड़ी कार्रवाई, खराब बिक्री के बीच 10 हजार कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.