Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • कैसा रहेगा आपका दिन जानिए राशिफल
  • संस्कृति

कैसा रहेगा आपका दिन जानिए राशिफल

RNS INDIA NEWS 23/09/2020
rashifal

राशिफल 23 सितम्बर

  1. मेष:आज किसी धार्मिक जगह जाने का मौका मिलेगा। समाज में शुभ कार्य करने से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए जिस प्रोजेक्ट पर आप काम कर रहे थे उसकी डील शाम तक फाइनल हो जाएगी। भौतिक विकास का अच्छा योग बन रहा है। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हो सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है
  2. वृषभ:सप्ताह के पहले दिन आपका ध्यान नई योजनाओं को जल्द पूरा करने में लगेगा। पिता के मार्गदर्शन और सुझाव से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। साथ ही रोजगार के क्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। सांयकाल के समय कुछ उलझनों के बाद भी पराक्रम में वृद्धि होगी। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल होगा और आपके साथी सहयोग भी करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  3. मिथुन:आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आप रचनात्मक कार्य करने में कुछ समय लेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए नई योजनाएं आएंगी, जिससे आपको लाभ होगा। सीनियर के सहयोग से आप उन योजनाओं को पूरा करेंगे। अधिकारी वर्ग से प्रशंसा तथा सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही पार्टनर के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  4. कर्क:आज आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी के हस्तक्षेप से अधूरे काम निपट जाएंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र को लेकर विचार-विमर्श भी होगा। ऑफिस आपके साथ काम करने वाले लोग आपका सहयोग करेंगे, हालांकि आपको गुप्त शत्रुओं से बचकर रहना होगा। भाई की सलाह व्यापार में उन्नति का कारण बनेगी। सांयकाल के समय किसी मंगल कार्य में जा सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  5. सिंह:आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी कई नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। साथ ही नई परियोजना पर भी काम करने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को नए सौदे के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आत्मबल में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति का विकास होगा। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। साथ ही लव लाइफ में वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  6. कन्या:आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। व्यवहार और वाणी पर संयम बनाकर रखें अन्यथा आसपास के लोगों से टकराव की नौबत आ सकती है। ऑफिस में शत्रुओं से संभलकर कार्य करें और अपने काम से काम रखें। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने से भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। भाग्य पर भरोसा रखकर कार्य करें। सांयकाल के समय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  7. तुला:कार्य-व्यवहार से संबंधित मुद्दे आज किसी के हस्तक्षेप करने से सुलझ सकते हैं। साथ ही नए प्रोजक्ट पर भी कार्य करने सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है इसलिए अपने सभी डॉक्यूमेंट्स संभालकर रखें। संपत्ति संबंधित विवाद भी आज सुलझ जाएगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में किए गए आपके कार्य से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है
  8. वृश्चिक:सकारात्मक सोच आपको समाज में प्रतिष्ठा दिलाएगी। साथ ही परिवार में सुख-शांति और स्थिरता आएगी। व्यापार में आज दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या कार्यक्षेत्र में कुछ नए विचार ला सकते हैं तो आगे चलकर आपको लाभ होगा और काम में नई जान आएगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे और लव लाइफ में मधुरता आएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  9. धनु:आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बिजनस में अगर थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आपको बड़ा लाभ होगा। साथ ही रोजमर्गा के काम से अलग कुछ नया भी आजमाएं। परिवार की समस्याओं का समाधान धैर्य के साथ खोजेंगे तो परेशानी हल हो जाएगी। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत है। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  10. मकर:व्यापार में साझेदारी में किया व्यापार आज लाभ देगा और कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिवर्तन देखने को मिलेगा। बिजनस में नए कॉन्ट्रैक्ट साइन होंगे, जिससे स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। किसी जोखिम भरे कार्य से दूर रहें और वाद-विवाद से भी बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  11. कुंभ:व्यापार के मामले में आज का दिन सुखद और लाभदायक होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी कार्यक्रम में जाने पर नए मित्र बनेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ होगा। रोजगार से जुड़े जातकों को आय के नए स्रोत्र प्राप्त होंगे। साथ ही पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सरकार की मदद से नई परियोजना की शुरुआत होगी। लेकिन जल्दबाजी बिल्कुल न करें अन्यथा कोई भूल हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
  12. मीन:आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभकारक रहेगा। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का आज एक-एक करके खत्म करेंगे, जिससे नई योजना के लिए समय मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन बुद्धिबल से आप उन सबसे निजात पा लेंगे। धार्मिक कार्यों में सहयोग से आपका ख्याति बढ़ेगी। साथ ही संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत
Next: 20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा आईपीएल का पहला मैच, लीग खेलों के ओपनिंग मैच का नया रिकॉर्ड

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 28 जून

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 27 जून

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 26 जून

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.