Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरीश रावत ने सरकार पर लगाया पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप
  • हरिद्वार

हरीश रावत ने सरकार पर लगाया पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राज्य सरकार पर हरिद्वार में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने कहा कि पंचायत चुनाव में हार के डर से सरकार सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है। पंचायतों में आरक्षण व परिसीमन में मनमानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय हरिद्वार में पंचायती संस्थाएं और पंचायती लोकतंत्र खतरे में है। हरीश रावत ने इसके विरोध में 18 अगस्त को मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर उपवास करने की घोषणा भी की। हरीश रावत ने बताया कि राज्य में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के विरोध में 16 अगस्त को उनके द्वारा 3 किलोमीटर का पैदल मार्च भी निकाला जाएगा। हरीश रावत हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण और परिसीमन में गड़बड़ी का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में 7 अगस्त को मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर उपवास करने की घोषणा की थी। लेकिन मुख्यमंत्री के उत्तराखंड से बाहर होने के चलते उपवास को टाल दिया गया था। अब हरीश रावत ने 18 अगस्त को उपवास करने की घोषणा की है। पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, संतोष चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, मनीष कर्णवाल, रविश भटीजा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुर्वेदिक फार्मेसिस्टों के खाली पदों पर हुई नियुक्तियां, 69 अभ्यर्थियों की सूची जारी
Next: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.