Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • लगातार छठे दिन भी घटे डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतों में भी कमी
  • बाजार

लगातार छठे दिन भी घटे डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतों में भी कमी

RNS INDIA NEWS 22/09/2020
rns featured image new

नईदिल्ली,22 सितंबर (आरएनएस)। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन मंगलवार को डीजल के दाम देश के चार बड़े महानगरों में 12 से 15 पैसे प्रति लीटर तक और घटा दिये जबकि तीन दिन बाद आज पेट्रोल की कीमत में भी आठ पैसे की कमी की गई।
सितंबर माह में कच्चे तेल की मांग पिछले 4 महीने में सबसे कम है। घरेलू बाजार में तीन सितंबर से डीजल कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है और अब तक 2.28 रुपये प्रति लीटर तक की कमी दर्ज की गई है। पेट्रोल भी इस माह एक रुपये प्रति लीटर से अधिक सस्ता हुआ है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 81.06 जबकि डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 71.28 रुपये प्रति लीटर रह गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे कम होकर 77.74 रुपये प्रति लीटर रह गया।
कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 14 पैसे घटकर 74.80 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर रही जबकि डीजल 12 पैसे घटकर 76.72 रुपये प्रति लीटर रह गया।
शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे से 26 पैसे तक और डीजल के भाव 35 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक कम किए गए थे। गुरुवार को पेट्रोल 14-16 पैसे तक और डीजल 19-20 पैसे सस्ता हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाक ने ड्रोन से फेंके भारतीय सीमा में हथियार, सुरक्षाबलों ने लिये कब्ज़े में
Next: एएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगे

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.