Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नरेंद्रनगर बाजार क्षेत्रवासियों के लिए उत्पाती बंदर व लावारिस पशु बन रहे परेशानी का सबब
  • टिहरी

नरेंद्रनगर बाजार क्षेत्रवासियों के लिए उत्पाती बंदर व लावारिस पशु बन रहे परेशानी का सबब

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। नरेंद्रनगर बाजार क्षेत्र के लोग इन दिनों उत्पाती बंदरों व लावारिस पशुओं से परेशान हैं। लावारिस पशुओें के झुंड के चलते एक ओर जहां सड़क पर जाम की स्थिति बन रही हैं, वहीं पशु आपस में लड़ते समय लोगों के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे गोवंश तथा बंदरों को पकड़ने की मांग की है। नरेंद्रनगर बाजार में लावारिस पशुओं से स्थानीय लोगों के साथ ही दुकानदार परेशान हैं। ग्रामीणों की ओर से पशुओं को सड़कों पर छोड़ा जा रहा है, जिससे पशु रात होते ही शहर की तरफ उजाले में आ जाते हैं। जिसके चलते आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही लावारिस सड़क पर खड़ी दोपहिया वाहनों को भी गिरा कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक ओर से जहां स्थानीय लोग लावारिस पशुओं से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ बंदरों के आतंक से भी नगर में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों की टोली सड़क पर चलने वाले लोगों पर झपट कर उनसे खाने पीने का सामान छीन रहे हैं, जिससे लोग भी कई बार चोटिल हुए हैं।
पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि पालिका की ओर से लोगों से पशुओं को सड़क पर न छोड़ने की अपील की जा रही है। कहा कि शीघ्र ही सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाएगा। साथ ही बरसात के बाद बंदर पकड़ने के लिए टीम बुलाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धीमी कार्य प्रगति पर पौड़ी डीएम ने लगाई फटकार
Next: टिहरी डीएम ने दिए पार्किंगों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.