Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • ब्रह्मास्त्र 2 में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें किस किरदार में आएंगी नजर
  • मनोरंजन

ब्रह्मास्त्र 2 में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें किस किरदार में आएंगी नजर

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
default featured image

अयान मुखर्जी की फिल्म बह्मास्त्र इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का चर्चित गाना केसरिया रिलीज हुआ है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुना, मौनी रॉय और दिव्येन्दु शर्मा जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। अयान बता चुके हैं कि यह फिल्म तीन भागों में आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के अगले भाग के लिए दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मास्त्र 2 महादेव और पार्वती नाम के दो किरदारों की कहानी होगी। खबर के मुताबिक पार्वती की भूमिका के लिए दीपिका का नाम तय हो गया है। दीपिका ब्रह्मास्त्र के आखिरी में कैमियो में नजर आ सकती हैं, जहां से कहानी को अगले भाग में बढ़ाया जाएगा। ब्रह्मास्त्र का मुख्य किरदार शिवा (रणबीर) है जो अपनी ही शक्तियों से अनजान है। इन्हीं शक्तियों पर आधारित है यह फिल्म।
हाल ही में निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक वीडियो में उन अस्त्रों से परिचय कराया था जिनके इर्द-गिर्द ब्रह्मास्त्र की कहानी है। कुछ ऋषि मुनियों की घोर तपस्या से इन अस्त्रों का जन्म होता है। इनमें कुछ अस्त्र ऐसे हैं जिनमें प्रकृति की शक्तियां मौजूद हैं। इनमें जलास्त्र पानी की शक्ति, पवनास्त्र वायु की शक्ति और अग्निअस्त्र आग की शक्ति के साथ मौजूद हैं। वहीं, कुछ अस्त्र हैं जिनमें जानवरों की शक्ति मौजूद हैं, जैसे वानरास्त्र और नंदीअस्त्र।

फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया गया है। इसे पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म को फिल्माने में मेकर्स को पांच साल लग गए। इसका आखिरी शेड्यूल वाराणसी में पूरा हुआ था। चर्चा है कि इस फिल्म के सेट पर ही रणबीर और आलिया की नजदीकियां बढ़ी थीं, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
दीपिका शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा दीपिका शाहरुख के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। दीपिका की फिल्म के प्रोजेक्ट भी अगले साल रिलीज होगी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन और प्रभाष भी नजर आएंगे। अब ब्रह्मास्त्र में भी दीपिका का नाम जुड़ जाने से उनके फैन्स काफी खुश हैं।
दीपिका के ब्रह्मास्त्र से जुडऩे की चर्चा लंबे समय से थी। ऐसे में रणबीर-दीपिका की जोड़ी फिर से देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित थे, लेकिन दीपिका फिल्म के अगले भाग में नजर आएंगी। हालांकि, दोनों जल्द ही एक सॉफ्टड्रिंक ब्रैंड के विज्ञापन में नजर आएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धनुष ने द ग्रे मैन में भारतीय डिजाइनर राघवेंद्र राठौर की ड्रेस पहनी
Next: इन फायदों को जानकर आप भी आज से ही सुनने लगेंगे संगीत, बदल जाएगी जिंदगी

Related Post

default featured image
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
default featured image
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.