Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीयूईटी पीजी की तारीख घोषित, 1 से 11 सितंबर तक चलेगी परीक्षा
  • राष्ट्रीय

सीयूईटी पीजी की तारीख घोषित, 1 से 11 सितंबर तक चलेगी परीक्षा

RNS INDIA NEWS 03/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पीजी दाखिलों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) की तारीख घोषित कर दी गई है। यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी (पीजी) 2022 का आयोजन 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10 और 11 सितंबर को किया जाएगा। अग्रिम शहर सूचना और प्रवेश पत्र जारी करने की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। कुमार के मुताबिक टेस्ट पेपर कोड और शिफ्ट और समय के साथ विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा की जाएगी। एनटीए को शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत 66 विश्वविद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीयूईटी पीजी की प्रक्रिया विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए एकल खिडक़ी अवसर प्रदान करेगी। सीयूईटी पीजी, लगभग 3.57 लाख उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। भारत में 500 और भारत के बाहर 13 शहर में यह परीक्षा आयोजित की जानी है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट देखें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार ईमेल लिख सकते हैं।
प्रो. कुमार ने बताया कि सीयूईटी (यूजी) के दूसरे चरण के उन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिनकी परीक्षाएं 4, 5 और 6 अगस्त को होनी हैं, इसमें परीक्षा केंद्र का विवरण भी दिखाया गया है। उम्मीदवारों को उनकी पहली (पहले की) पसंद का शहर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, किसी शहर में पंजीकृत उम्मीदवारों की अपर्याप्त संख्या या सुरक्षित नोड्स की अपर्याप्त संख्या के कारण, कुछ मामलों में एक अलग शहर आवंटित किया गया है। यह एनटीए की नीति के तहत किया जा रहा है।
प्रो. कुमार ने कहा कि ऐसे उम्मीदवारों को या तो अब आवंटित अलग शहर में परीक्षा सुविधा का लाभ उठाने का विकल्प दिया गया है, या बाद की तारीख यानी 10 अगस्त 2022 के बाद पहले के शहर में उपस्थित होने के विकल्प का उपयोग करने का विकल्प दिया गया है। इन उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे उनके प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले इस विकल्प का प्रयोग करें।

सीयूईटी (यूजी) के लिए उन अभ्यर्थियों के कुछ अभ्यावेदन भी प्राप्त हुए, जिनकी इस अवधि के दौरान अन्य प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाएं हैं, या जो बाढ़ आदि से प्रभावित हुए हैं। ऐसे अनुरोधों पर विचार किया गया है और उनके शहर और तारीख को बदल दिया गया है। सीयूईटी (यूजी) 2022 लगभग 14,90,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से पहले स्लॉट में लगभग 8,10,000 और दूसरे स्लॉट में लगभग 6,80,000 उम्मीदवार हैं। पहले स्लॉट की परीक्षा हो चुकी है अब दूसरे स्लॉट की परीक्षाएं 4 अगस्त से शुरू होंगी। सीयूईटी (यूजी) के दूसरे स्लॉट की परीक्षा पूरी करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 1 सितंबर से सीयूईटी (पीजी) के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली, लोगों से भी तिरंगा लगाने की अपील की
Next: जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध ड्रोन पर बीएसएफ ने की गोलीबारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.