Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • माता आयी और चचेरी बहिन की कर दी हत्‍या
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

माता आयी और चचेरी बहिन की कर दी हत्‍या

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

चितरी(डूंगरपुर)। आस्था पर अंधविश्वास के हावी होने का लोमहर्षक घटनाक्रम सामने आया है। डूंगरपुर जिले के चीतरी थानांतर्गत झिंझवा फला गांव में रविवार रात दशा माता व्रत पर्व के दौरान माताजी का भाव आना बताते हुए एक 15 साल की किशोरी ने तलवार लेकर जमकर उत्पात मचाया। वहीं सोई अपनी नौ वर्षीय चचेरी बहन पर तलवार से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार चीतरी झिंझवा फला में शंकर पुत्र रामजी डेण्डोर के घर पर हरियाली अमावस्या के दिन से दशामाता की प्रतिमा स्थापना कर रोजाना सुबह शाम पूजा अर्चना चल रही है। रात्रि में दशामाता का पर्चा आना बताया जाता है। इसलिए आसपास के सभी लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रविवार रात को भी रोज की तरह दशा माता की पूजा आरती का कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। इसी दौरान शंकर की 15 साल की पुत्री हाथों में नंगी तलवार लेकर माता का पर्चा आना बताते हुए लोगों से कहने लगी कि मैं सबको मार डालूंगी। यह कहते हुए तलवार लेकर घर आंगन में दौड़ने लगी। शंकर एव उसका बड़ा भाई सुरेश ने किशोरी को पकड़ने की कोशिश की, तो दोनों पर तलवार से वार किया। इससे दोनों को हल्की चोटें आई। उसके बाद परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, उसी घर में सुरेश की पुत्री वर्षा (9) घर के अंदर सोई हुई थी।

किशोरी उसके पास गई और उसे घसीटते हुए मकान के दूसरे हिस्से में ले जाकर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर गर्दन धड़ के दो भाग की। इसके बाद भी उसका जुनून नहीं थमा और बच्ची के मृत शरीर पर लगातार वार करती रही। घर से भागे परिवारजनों को जब अपने साथ वर्षा के नहीं होने की भनक लगी तब वह भागते हुए घर आए, तब तक वर्षा की मौत हो चुकी थी।
परिवार के लोगों ने घेरा डाल किशोरी को पकड़ा। इसके बाद उसी घटना क्रम के दौरान शंकर की दूसरी पुत्री को भी भाव आना बताया गया। घटना की खबर पाकर चीतरी थानाधिकारी गोविन्दसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह बांसवाड़ा से विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 275 नए केस
Next: राजस्थान में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला, जांच के लिए भेजे सैंपल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.