Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विवादित आदेशों पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दी सफाई
  • देहरादून

विवादित आदेशों पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दी सफाई

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

देहरादून। बीते हफ्ते धामी सरकार 2.0 की एकमात्र महिला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अपने दो सरकारी आदेशों के चलते खासी चर्चाओं में रहीं। वहीं, कांग्रेस ने भी इन दोनों सरकारी आदेशों को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को जमकर घेरा। मामला बढ़ता देख अब इस मामले पर रेखा आर्य ने सफाई दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ कांवड़ यात्रा की जा रही है। जिसके तहत जो पत्र विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को लिखा गया है, वह एक भाव के साथ लिखा गया है, न की दबाव में। उन्होंने कहा अगर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के लिए हम कोई अभियान चला रहे हैं तो वह सकारात्मक संदेश है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा मुझे भी जन्म लेने का अधिकार अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके आसपास के क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए लिखा गया है। उसमें कोई दबाव की बात नहीं है। जो भी बेटी बचाने के लिए संकल्पबद्ध होना चाहता है, वह जलाभिषेक कर सकता है। जो नहीं भी करेगा उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। रेखा आर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा बेटी बचाओ अभियान के तहत पूर्व में साइकिल रैली निकाली गई तब भी उन्होंने सवाल उठाया था। अब दोबारा यह सार्थक अभियान चलाया जा रहा तो विपक्ष अपनी संकीर्ण मानसिकता के साथ दोबारा परेशान है।
बता दें बीते दिनों काबीना मंत्री रेखा आर्य पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लिखे पत्र से सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने बरेली में शिवालय की स्थापना में खाद्य विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के मौजूद रहने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद जब विपक्ष ने उन्हें घेरा तो उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि किसी की कनपटी पर बंदूक रखकर आदेश नहीं दिया है। जिस पर सोमवार को रेखा आर्य ने सफाई दी कि उन्होंने मात्र आमंत्रण दिया था। अब उसे बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है, तो उसमें उनका कोई दोष नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी के स्थापना दिवस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम
Next: बाप-बेटे पर फर्जीवाड़े से कंपनी निदेशक पद से हटाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.