Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
  • हरिद्वार

महिला सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/07/2022
rns featured image new

रुड़की। तहसीलदार ने एक महिला सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर तहसील में तैनात तीन पीआरडी जवानों को हटा दिया है। इसके साथ ही सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने के मामले में एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी है।
भगवानपुर तहसील में तैनात एक महिला सुरक्षाकर्मी ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पति दूसरे जनपद में तैनात हैं। महिला की तहसील सुरक्षा में अक्सर ड्यूटी लगती है। बताया था कि 15 जुलाई को वह अपने मकान पर रात के समय अकेली थी। आरोप लगाया था कि रात करीब दस बजे तहसील और ब्लॉक से जुड़े चार कर्मचारी सरकारी वाहन लेकर उसके घर पर आए।
महिला कर्मचारी का कहना है कि परिचित होने के कारण उसने दरवाजा खोल दिया। बताया कि कर्मचारी रात में खाना बनाने की जिद करने लगे। महिला का का कहना है कि चारों कर्मचारी नशे में थे। उसने यह जानकर दरवाजा बंद करने की कोशिश की लेकिन चारों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। महिला ने चारों पर अभद्रता का आरोप लगाया।
तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि तहसील में तैनात चालक तथा दो पीआरडी जवानों को अपने कार्यालय से हटा दिया है। सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने, हूटर बजाने के मामले में रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंप दी गई है। बताया कि घटना के समय वह बाहर थे। उनकी गैरमौजूदगी में सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग किया गया। इस पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस पूछताछ के दौरान गंगनहर में कूदा आरोपी
Next: छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर की अश्लील हरकत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.