Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पानी को लेकर प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
  • पिथौरागढ़

पानी को लेकर प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। दौलावार्ड की आधी आबादी इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रही है। करीब एक माह से पानी की आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। लोग मजबूरन कभी हैंडपंप से तो कभी विभागीय टैंकरों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। सोमवार को दौला वार्ड की सभासद भावना नगरकोटी के नेतृत्व में लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सभासद भावना ने कहा दौला वार्ड में आंवलाघाट और कनारी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन जून माह से कनारी पेयजल योजना में खराबी आने से वार्ड के सौ से अधिक घरों में पानी आपूर्ति ठप हो गई है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में विभागीय अधिकारियों को भी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। लोगों का अधिकतर समय इन दिनों पानी की व्यवस्था करने में ही गुजर रहा है। बाद में उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। कहा अगर तीन दिन के भीतर पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।य प्रदर्शन करने वालो में उषा नगरकोटी, निशा नगरकोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
Next: भाजपा को मजबूती देना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.