Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहिए
  • राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहिए

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
default featured image

शिवहर (आरएनएस)।  लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पहले ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया था वह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करेगी। इसी बीच तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है ना कि कोई मूर्ति। इतना ही नहीं तेजस्वी ने द्रौपदी मुर्मू की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज तक हमने कभी उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नहीं देखा है। दरअसल, तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने शिवहर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों के द्वारा तेजस्वी से जब राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह बातें कही हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कभी उन्हें बोलते हुए नहीं सुना है और मुझे नहीं लगता है कि आप लोगों ने भी सुना होगा। यशवंत सिन्हा को तो आप सब ने हर जगह बोलते हुए सुना है, लेकिन जो सत्ता पक्ष से एनडीए की उम्मीदवार बनाई गई हैं, वो जब से उम्मीदवार बनी हैं, उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं किया है।
हालांकि तेजस्वी के इस बयान पर भाजपा ने उनपर पलटवार भी किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं और एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। उनके बारे में नेता प्रतिपक्ष ने टिप्पणी करके जगजाहिर कर दिया कि जो व्यक्ति लिखा हुआ भाषण ठीक से नहीं पढ़ सका, उनकी भाषा और शिक्षा के बारे में सबको पता है। द्रौपदी मुर्मू पर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसके अलावा भाजपा नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान महिला विरोधी है, उनको इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी कांग्रेस ने उन्हें डमी कहा और अब आरजेडी नेता उन्हें मूर्ति बता रहे है। तेजस्वी यादव का बयान आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देर रात खेत में छिपकर बना रहे थे देसी बम, अचानक हुआ विस्फोट; 2 की मौत और 1 घायल
Next: अमेरिका में फिर गोलीबारी, शॉपिंग मॉल में लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हत्यारा, छह साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.