Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएगी सैन्य हेलिकॉप्टर, ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने लिया फैसला
  • राष्ट्रीय

अब भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएगी सैन्य हेलिकॉप्टर, ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने लिया फैसला

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सैन्य हार्डवेयर क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय ने प्राइवेट सेक्टर को मेजोरिटी हिस्सेदारी के साथ पब्लिक सेक्टर यूनिट या पीएसयू के साथ सहयोग करने और आवश्यक वेपन सिस्टम बनाने की इजाज़त देने के लिए रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया मैनुअल में संशोधन का फैसला लिया है। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक़, इसका परीक्षण भारतीय मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में किया जाएगा। इस हेलिकॉप्टर को रूसी हेलिकॉप्टर एमआई-17 और एमआई-18 से बदलने की योजना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ प्राइवेट सेक्टर के सहयोग से बनाए जाने वाले इस आईएमआरएच का वजऩ 13 टन होगा और इसका भारतीय सशस्त्र बलों में हवाई हमले, एंटी-सबमरीन, एंटी-शिप, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट और वीवीआईपी रोल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह समझा जा रहा है कि भारतीय प्राइवेट कंपनियों ने पहले ही इस परियोजना में हिस्सा लेने के लिए अपनी उत्सुकता जताई थी और रक्षा मंत्रालय ने उन्हें अगले सात सालों में इनके निर्माण का निर्देश दिया है। इससे पहले फ्रांसीसी सफ्रान ने 8 जुलाई को भारतीय एचएएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है, ताकि इंडियन नेवी सहित आईएमआरएच इंजन के डेवलप, प्रोड्यूस और सपोर्ट के लिए एक नई ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाई जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक़, प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को अपने उत्पादन का 25 फीसदी निर्यात करने और देश के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने की इजाज़त होगी। भारतीय सशस्त्र बलों को विकसित आईएमआरएच खरीदने के लिए कहा गया है जिसे अगले सात वर्षों में लागू किया जाना है। प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने रक्षा मंत्रालय से यह आश्वासन मांगा है कि भारतीय सशस्त्र बलों को तब भी आईएमआरएच खरीदना चाहिए, अगर उसका अगल पांच वर्षों में समयसीमा और पैसे बचाकर निर्माण किया जाता है।
प्राइवेट सेक्टर को 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने और भारतीय सार्वजनिक यूनिट के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने की इजाज़त देने का निर्णय लिया गया है, ताकि इसकी लागत को कम किया जा सके। साथ ही देरी की वजह से मोदी सरकार के पास अन्य देशों से टेंडर या सरकारी मार्ग के ज़रिए बहुत आवश्यक मशीनों को खरीदने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।
आईएमआरएच के अगले पांच-सात साल में शुरु होने की उम्मीद है। इस बीच भारतीय सेना खेमे में इस साल के अंत तक भारत का अपना पहला एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिरोस्की एमएच 60आर शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि दो से तीन हेलीकॉप्टर पहले ही यूएस में सैन डिएगो नेवल स्टेशन द्वारा भारतीय नौसेना को प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए सौंपे जा चुके हैं, 21 हेलीकॉप्टरों की शेष डिलीवरी जल्द ही दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित 2.3 बिलियन अमरीकी डालर के फरवरी 2020 सौदे के मुताबिक शुरु होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 टन ‘खतरनाक सामग्री’ से भरा यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत- 2 घंटे तक होते रहे धमाके
Next: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में नियमों को ताक पर रखकर हो रहे तबादले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.