Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 10 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे
  • रुद्रप्रयाग

10 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 17/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीते दिन दोपहर में सम्राट होटल के पास बंद ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दस घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इसके बाद यहां सड़क खुलने की इंतजारी कर रहे यात्री एवं स्थानीय लोगों ने रात दस बजे बाद देहरादून, हरिद्वार और अन्य जगहों के लिए प्रस्थान किया। शनिवार को सम्राट होटल के पास बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे दस घंटे बाद खोला गया। एनएच लोनिवि, प्रशासन एवं पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई न होने से सड़क मार्ग को खोलने में विलम्ब हुआ। हालांकि 3 बजे बाद जाकर प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग हरकत में आया और तेजी से सड़क खोलने का काम किया गया। इस बीच लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देने से भी चूक गए। इधर, एनएच लोनिवि के पास बरसात के दौरान पहाड़ी टूटने से बंद हुई सड़क को खोलने के लिए पूरे इंतजाम नहीं है। कई बार हाईवे बंद होने के घंटों बाद मशीने मौके पर पहुंच रही है तो कई बार ऐसी मशीने मलबा हटाने में लगाई जा रही जो घंटों समय बर्बाद कर रही है ऐसे में जिन लोगों को जरूरी कार्य से अपने गंतव्य जाना है वह समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बीते दिन भी आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवान और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद कुछ सक्रियता दिखाई दी।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने स्वयं के वाहन से यात्रियों को पानी मुहैया कराया जबकि घंटों से जाम में फंसे कुछ बच्चों को बिस्किट वितरित किए। जबकि व्यवस्था बनाने के लिए कोतवाली निरीक्षक जयपाल नेगी और एसआई दिनेश सिंह ने देर रात तक कार्य किया। हाईवे खोलने के लिए मेगा कंपनी की भारी मशीन का प्रयोग किया गया जिससे काफी सुविधा मिली और रात दस बजे हाईवे खोला गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कि हाईवे बंद होने की स्थिति में इसे खोलने की तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए किंतु ऐसा नहीं किया जाता है। जिस कारण कई अति जरूरी कार्य पर जा रहे लोगों को इससे वंचित रहना पड़ता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहृत किशोरी अलीगढ़ से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Next: भगवान केदारनाथ को ब्रह्मकमल चढ़ाने और जलाभिषेक को लेकर भक्तों में उत्साह

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.