Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़कों पर मलबा आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
  • देहरादून

सड़कों पर मलबा आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

विकासनगर।  जौनसार बावर क्षेत्र में सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। लगातार पहाड़ियों के धंसने से मलबा मोटर मार्गों पर आने से मार्ग बंद हो रहे हैं। गुरुवार का नौ मार्ग मलबा आने के कारण बंद रहे। इससे क्षेत्र के मोटर मार्गों पर आये दिन यातायात सेवाएं बंद रहने के कारण लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
बुधवार दोपहर में सभी सड़कें लोनिवि ने खोल दी। लेकिन गुरुवार सुबह को फिर से पहाड़ियों पर भूस्खलन होने के कारण सड़कों पर मलबा आ गया। इसमें जौनसार बावर क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को यातायात से जोड़ने वाले नौ मार्गों पर फिर से पहाड़ियों के दरकने के कारण मलबा आ गया। जिससे मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप है। इन नौ मार्गों बिजऊ-क्वैथा-खतार, हमरऊ-ललेऊ-दातनू, हरिपुर -इच्छाडी-क्वानू, मीनस-अटाल, कंधार, पट्युड, लेल्टा, धारकोट तलाई, शहीद सुरेश तोमर गास्की गाड से जुड़े गांवों के लोगों का ब्लॉक मुख्यालय चकराता, कालसी, तहसील मुख्यालय त्यूणी व विकासनगर बाजार से आवागमन बंद नहीं हो पा रहा है। बाजारों तक लोग अपना उत्पाद नहीं पहुंचा पा रहे हैं और न ही रोजमर्रा की आवश्यकताओं के सामान की आपूर्ति अपने घरों तक कर पा रहे हैं। हर रोज क्षेत्र के मोटर मार्ग सुबह चार बजे से लेकर दो बजे तक बंद हो रहे हैं। दो बजे बाद लोगों का बाजारों तक एक ही दिन में आना जाना नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को बाजारों में जाने पर रात को होटलों में वहीं ठहरना पड़ रहा है या फिर बिना कहीं गये वापस अपने गांवों को बैरंग लौटना पड रहा है। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोनिवि साहिया के अवर अभियंता पंकज बडोनी का कहना है कि दोपहर तक सभी मार्ग खोल कर यातायात सुचारु कर दिया है। लेकिन फिर बारिश आने से कब मार्ग बंद हो जाएं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशुपालकों को दी पशुओं में होने वाले रोगों के निदान की जानकारी
Next: मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय रणनीति समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.