Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जवाड़ी-कंडारा सड़क पर बना है पानी का तालाब
  • रुद्रप्रयाग

जवाड़ी-कंडारा सड़क पर बना है पानी का तालाब

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय के करीब जवाडी-कंडारा तोक को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पानी का तालाब बना है। यहां वाहनों की आवाजाही किसी खतरे से कम नहीं है। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण करने आए अफसरों के वाहन जब सड़क से गुजरे तो सड़क पर गड्ढों में जमा पानी में उनके वाहन फंस गए।
सड़क की खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति खासा रोष बना है। ग्राम प्रधान जवाडी पार्वती नौटियाल ने लोक निर्माण विभाग के ईई को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया है कि रतनपुर से चौरास वाया दरमोला मोटरमार्ग पर जवाडी से कंडारा तोक के बीच डेढ किलोमीटर मोटरमार्ग कटिंग का कार्य तो किया गया। लेकिन मार्ग पर आज तक सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य नहीं हो सका है। वर्तमान में मार्ग इतना खस्ताहाल है कि जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए है। सड़क में जल भराव हो रखा है। बरसात के मौसम में राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ज्ञापन में कंडारा तोक तक मार्ग पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य करने की मांग की गई है। ग्राम प्रधान जवाडी पार्वती नौटियाल का कहना है कि मार्ग कटिंग को लगभग दस साल बीत गए है। लेकिन अभी तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्होंने शीघ्र प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समाज कल्याण विभाग इन विकासखंडों में कर रहा बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन
Next: डीएम ने किया सतलुज जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.