Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त दो साल से फरार संस्थान संचालक गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का था ईनाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त दो साल से फरार संस्थान संचालक गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का था ईनाम

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

देहरादून। छात्रवृत्ति घोटाले में दो साल से फरार हरिद्वार के संस्थान संचालक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उसे एसटीएफ की टीम ने मोहिनी रोड डालनवाला से गिरफ्तार किया और हरिद्वार लेकर रवाना हो गई। संस्थान संचालक पर 25 लाख रुपये छात्रवृत्ति गबन का आरोप है।
छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल कई आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें एन पावर एकेडमी रानीपुर मोड़ के निदेशक राहुल विश्नोई निवासी आवास विकास, ऋषिकेश के खिलाफ वर्ष 2019 में केस दर्ज किया गया। एन पावर एकेडमी में एमबीए, बीबीए, बीसीए और अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की जाती है। यह संस्थान मानव भारती सोलन हिमाचल से संबंद्ध है। वर्ष 2019 में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी लापता था। उस पर बीते 31 मई को 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। आरोपी की पुलिस के साथ एसटीएफ भी तलाश कर रही थी। उसे बुधवार रात को एसटीएफ ने मोहिनी रोड, डालनवाला से गिरफ्तार किया। यहां से गांधी रोड स्थित एसटीएफ कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद टीम उसे हरिद्वार लेकर रवाना हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून तहसील का हाल देखिए, बिल नहीं भरने पर कट गई बिजली
Next: कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.