Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धनबाद में रेलवे का अंडरपास धंसने से 4 मजदूरों की मौत, दो घायल
  • राष्ट्रीय

धनबाद में रेलवे का अंडरपास धंसने से 4 मजदूरों की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

धनबाद (आरएनएस)। धनबाद में एक निमार्णाधीन रेलवे अंडरपास के अचानक ध्वस्त हो जाने से मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। मंगलवार रात को हुए इस हादसे के बाद धनबाद रेल मंडल में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। धनबाद से प्रधानखानता स्टेशन की ओर जाने वाले रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। धनबाद रेल मंडल की कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलाई जा रही हैं। यह हादसा प्रधानखानता रेलवे स्टेशन के पास स्थित छाताकुल्ली गांव में हुआ। बताया गया कि यहां निमार्णाधीन रेलवे अंडरपास के लिए मजदूर काम कर रहे थे तभी पास की रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी के गुजरते ही मिट्टी का मलबा गिर पड़ा। 6 मजदूर मलबे के भीतर दब गए। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार अन्य की मौत हो गई।
मृतकों में निरंजन महतो, पप्पू कुमार महतो, विक्रम कुमार महतो और सौरभ धीवर शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण उत्तेजित हो गए। इधर रेलवे की रेस्क्यू टीम लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। धनबाद मंडल के डीआरएम आशीष बंसल सहित रेलवे के कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीनियर डीसीएम अखिलेश पांडे ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। रेलवे ने मृत और घायल मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुर्वेद के इन नुस्खों से दूर होगी खांसी, आजमाते ही मिलेगा आराम
Next: पति ने कामकाजी पत्नी से मांगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.