Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल
  • हरिद्वार

सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

रुड़की।  एक कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो मेरठ और एक मंगलौर का रहने वाला था। बुधवार को एक ट्रक खराब होने के कारण रोडवेज बस स्टैंड के पास हाईवे किनारे खड़ा हुआ था। इस बीच रुड़की की ओर से एक कार आ रही थी। जैसे ही कार ट्रक के पास पहुंची तो सामने से तेजी से एक व्यक्ति गुजरा। कार चालक उसे बचाने के चक्कर में ट्रक में जा घुसा। ट्रक के पास ही खड़े होकर एक युवक कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। वह भी दुर्घटना की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर एसएसआई रफत अली, शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को कार से बाहर निकालकर रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो और को मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। एसएसआई रफत अली ने बताया कि शवों को पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों में सोनू कुमार पुत्र बाबूराम, नितिन पुत्र राजेंद्र निवासी गंगा विहार कॉलोनी, गंगा नगर लाल पार्क, मवाना रोड मेरठ यूपी और महफूज पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला मिरदागान मंगलौर शामिल हैं। घायलों में मोनू, सचिन, अशोक कुमार विकास बताए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत
Next: उच्चीकृत स्कूलों से जूनियर शिक्षकों को हटाने पर जू०हा०शि० संघ नाराज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.