Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसडीएम ने बाढ़ राहत चौकियों का किया निरीक्षण
  • हरिद्वार

एसडीएम ने बाढ़ राहत चौकियों का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

रुड़की।  बरसात की संभावना को देखते हुए तहसील प्रशासन मुस्तैद हो गया है। बुधवार को एसडीएम ने बालावाली व भिक्कमपुर की बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण कर वहां तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने कलसिया तथा रामपुर रायघटी पहुंचकर गंगा के जलस्तर की जानकारी ली। पर्वतीय क्षेत्र में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र में भी अगले तीन दिन में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लक्सर तहसील प्रशासन ने बाढ़ आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने लक्सर के बालावाली व भिक्कमपुर में स्थापित आपदा राहत चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। बालावाली चौकी में संग्रह अमीन कुलदीप कुमार व भिक्कमपुर में लेखपाल पंकज राजपूत अपने सहायक गन्ना पर्यवेक्षक पंकज के साथ मौजूद मिले। एसडीएम ने उन्हें गंगा के जलस्तर की निगरानी रखने और तहसील मुख्यालय पर बने आपदा कंट्रोल को हर दो घंटे बाद स्थिति की सूचना अपडेट कराने के आदेश दिए। साथ ही एसडीएम ने आसपास के गांवों के जिम्मेदार लोगों से संपर्क बनाए रखने की हिदायत भी चौकी पर तैनात कर्मचारियों को दी। बाद में एसडीएम ने कलसिया और रामपुर रायघटी पहुंचकर गंगा के जलस्तर की जानकारी ली। एसडीएम बिनवाल ने बताया कि गंगा का जल स्तर चेतावनी के निशान से काफी नीचे बह रहा है। अभी क्षेत्र में कहीं भी खतरे की संभावना नहीं है। फिर भी राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारिवारिक विवाद में दंपति पर हमला
Next: कांवड़ के लिए तैनात किया पुलिस बल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.