Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला पर्यटन विकास समिति की प्रथम बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिला पर्यटन विकास समिति की प्रथम बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में गठित जिला पर्यटन विकास समिति की प्रथम बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने नव गठित समिति को सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत पंजीकृत करवाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया को पूरा कर एक हफ्ते में समिति को पंजीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिमतोला ईको पार्क का विकास एवं सौंदर्यकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की संभावनाओं का विकास करते हुए यह ध्यान रखा जाए कि यदि पुराने भवन अनुपयोगी हालत में हों तो उनका भी कायाकल्प करते हुए उनका प्रयोग किया जाए। इस दौरान कोसी बैराज में हुई क्षति को आपदा मद से सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कटारमल सूर्य मंदिर एवं 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत अन्य चयनित स्थलों के विकास हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं होम स्टे योजना में लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जाए तथा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तेजी से प्रयास करें।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि यह समिति नियमित परिसंपत्तियों का संचालन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने पर कार्य करेगी। जनपद में वर्तमान में इस समिति में 9 सदस्य हैं। जिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष एवं पर्यटन अधिकारी सदस्य सचिव होते हैं।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य महेश सिंह नयाल, ग्राम प्रधान कटारमल बलवीर सिंह, मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार, एसडीओ फॉरेस्ट भूपाल सिंह, सदस्य मोहन नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संकट के बीच आसमान पर पहुंचे खाने-पीने की चीजों के दाम, 200 रुपए किलो प्याज और 220 के आलू
Next: एसएसपी ने किया इंदिरा चौक की सर्विस लेन का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.