Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर लूट मामले में चार गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर लूट मामले में चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर से अपनी कार से घर आ रहे कार सवार को तमंचे की नोक पर लूटे गये हजारों रुपये की घटना का सीओ ने थाने में खुलासा किया। इसमें लूट करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से लूटे गये रुपये, प्रयोग में किये तमंचे, चाकू व कार भी बरामद की गयी है। पकड़े गये आरोपी जनपद रामपुर यूपी के रहने वाले हैं जो गदरपुर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि नौ जुलाई को सायं कपिल अनेजा ने तहरीर दी थी। इसमें बताया कि 8 जुलाई को रात्रि वह रुद्रपुर से अपने घर गदरपुर आ रहा था। इस बीच महतोष के पास कुछ लोगों ने हाथ देकर रोका। रूकने पर चार लोगों ने उसकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर तमंचे और चाकू के बल पर 5500 रुपये लूट लिए और कार यूके-06एच-0311को क्षतिग्रस्त कर मारपीट की। साथ ही गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही पीछे चल रहे ट्रक संख्या पीएस-08यूबी-0826 के ड्राईवर को रोककर उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ड्राईवर के पास रखे रुपये भी लूट कर ले गये। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। इसके बाद निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने घटना स्थल के आसपास गहन छानबीन की। इसके बाद जसविंदर सिंह पुत्र दलविंदर सिंह (24) निवासी सिरस खेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, सिमर जीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह (22) निवासी गुलरिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, अरुण सैनी पुत्र ओम प्रकाश (20) निवासी अजीतपुर खेड़ा लाल मस्जिद के पास थाना सिविल लाइन रामपुर उत्तर प्रदेश, जगजीत सिंह उर्फ जस्सू पुत्र जीत सिंह (20 वर्ष) निवासी सिकरोड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को शनिवार देर सायं गदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन अल्टो नंबर यूए-06 एफ 5101, लूट के 10 हजार रुपये, दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, दो पर्स, एक डीएल और आधार कार्ड बरामद किया है। आधार पर धारा 411/34 आईपीसी धारा की बढोत्तरी की गयी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र साह, उप निरीक्षक ओमप्रकाश समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज
Next: करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.