Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • व्यवसायी की आत्महत्या मामले में 9 के खिलाफ नामजद तहरीर, सूदखोरी का लगाया आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

व्यवसायी की आत्महत्या मामले में 9 के खिलाफ नामजद तहरीर, सूदखोरी का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
default featured image

रुद्रपुर। सूदखोरों से परेशान होकर व्यवसायी अकील अहमद की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी ने नौ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर सौंपी है। मंगलवार को दी गई तहरीर में त्रुटि होने के कारण बुधवार को दोबारा से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। खटीमा के इस्लामनगर के रहने वाले अकील अहमद (40) पुत्र जलीज अहमद की कंजाबाग मार्ग पर शाहजी आटो सर्विस के नाम से दुकान है। सोमवार को अकील ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अकील ने आठ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर आत्महत्या का जिम्मेदार सूदखोरों को बताया था। अकील ने कहा था कि वह सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे रहा है। उसकी मौत के बाद सूदखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अकील ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और पुलिस से सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की अपील वीडियो में की थी। इस मामले में मृतक की पत्नी मेराज ने पुलिस को मंगलवार को जो तहरीर सौंपी थी, उसमें कुछ गलतियां होने के कारण बुधवार को एक दूसरी तहरीर सौंपी गई है। इसमें घटना के दिन जिनके खातों में रुपयों का ट्रांजेक्शन किया गया था। उन नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि इसमें जांच के बाद कार्रवाई होगी। सूदखारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 जुलाई
Next: 9.38 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.