Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हो रही सूअरों की मौत
  • पौड़ी

पौड़ी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हो रही सूअरों की मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। आईवीआरआई बरेली से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पौड़ी के सूअरों में भयानक संक्रामक रोग अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वायरस कंट्रोल नहीं हुआ तो इससे सूअरों की मौत का ग्राफ शत प्रतिशत हो सकता है। बता दें कि पौड़ी शहर की वाल्मीकि बस्ती में पिछले 15 दिनों से सूअरों की मौत का आंकड़ा काफी बढ़ा है। अभी तक करीब 35 से अधिक सूअरों के मरने की पुष्टि हुई है। इस बावत क्षेत्र के ही बीआरएम विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी ममगाई ने बीते 24 जून को स्कूल के समीप ही मृत सूअरों को दफनाने व गदेरे में फैंके जाने से गंभीर संक्रामक बीमारी फैलने की शिकायत डीएम से की थी। इस पर डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने नगर पालिका और पशुपालन विभाग की एक संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण के लिए भेजी थी। पशुपालन विभाग के चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि 29 जून को सूअरों के सैंपल लेकर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली को भेजा गया। डॉ अशोक ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट में सूअरों की मृत्यु का कारण अफ्रीकन स्वाइन फीवर पाया गया है। डा. अशोक कुमार ने बताया कि अभी इसके रोकथाम की न तो कोई दवा है और ना ही वैक्सीन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो महीने की यात्रा में 107 तीर्थयात्रियों की हुई मौत
Next: यातायात नियमों को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी पौड़ी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.